{"_id":"610298fd8ebc3ef75859aa7d","slug":"workers-injured-in-fight-three-nominated-including-teacher-bhadohi-news-vns603050030","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में मजदूर घायल, शिक्षक समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में मजदूर घायल, शिक्षक समेत तीन नामजद
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में बुधवार को दोपहर दो बजे कुछ मनबढ़ों ने मजदूर लालबहादुर पाल (40) को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद घायल लालबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में भर्ती कराया गया। हालांकि यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल मजदूर की हालत दूसरे दिन भी चिंताजनक बनी रही। परिजनों की तहरीर पुलिस ने शिक्षक संजय उर्फ सोनू पाल, अभिमन्यु पाल उर्फ मोनू, मुकेश कुर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर और मुकेश व अभिमन्यु को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
इस दौरान घायल लालबहादुर पाल की मां जगपत्ती देवी ने आरोप लगाया है कि पांच माह पहले पूर्व ग्राम प्रधान ने जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण अधर में छोड़ दिया है। शिक्षक संजय पाल सरकारी चकरोड की खुदाई कर नाला की दीवार तोड़ने का प्रयास कर रहा था। उसी समय लालबहादुर पाल रोकने लगा जिसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इतने में शिक्षक ने एक किलोमीटर दूर स्थित रहने वाले मनबढ़ युवक मुकेश सिंह कुर्मी को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।
सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर रहने के बाद भी मनबढ़ों ने मजदूर की पिटाई कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले जिनको पुलिस पकड़ तक नहीं सकी जिसकी चर्चा पूरे गांव में व्याप्त है। थाना पुलिस से गुहार लगाने पर उपनिरीक्षक अनवार खान दलबल के साथ पहुंच कर स्थिति को संभाला। प्रभारी निरीक्षक खुर्शीद अंसारी ने बताया कि तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद दो की गिरफ्तारी कर ली गई है। लेकिन मुख्य साजिशकर्ता शिक्षक संजय पाल भागने में सफल रहा।