फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worker dies after being hit by truck

ट्रक के चपेट में आकर मजदूर की मौत

Fri, 18 Feb 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by truck
औराई चौराहे पर सुबह उस समय लोगों की भीड़ जुट गई जब ट्रक की चपेट में आकर मजदूर राजेश सरोज (35) निवासी कैयरमऊ की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कैयरमऊ निवासी राजेश सरोज सुबह लगभग आठ बजे साइकिल से मजदूरी करने घोसिया की ओर जा रहे थे। औराई चौराहा पर पहुंचने पर मिर्जापुर की ओर से रहे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी भानुमति देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed