फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Work on hospital buildings stalled due to lack of budget

Bhadohi News: बजट न मिलने से अस्पताल के भवनों का काम अटका

Tue, 11 Jun 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Work on hospital buildings stalled due to lack of budget
ज्ञानपुर। बजट आवंटित न होने से जिले में चार आयुर्वेदिक अस्पतालों के भवनों का काम अटक गया है। नए भवन के लिए शासन की ओर से 30 लाख की मंजूरी मिलने के बाद भी धनराशि आवंटित नहीं हो सकी है, जबकि इसके प्रस्ताव पर मुहर तीन माह पहले ही लगी थी।
विज्ञापन


जिले में कुल 26 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। अस्पतालों के जर्जर भवनों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चार अस्पतालों का चयन कर मरम्मत के लिए 30 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। जिन चार आयुर्वेदिक अस्पतालों को चयनित किया गया है। उसमें तिलंगा, लक्ष्मणपट्टी, बयाव में नए भवन का निर्माण होगा। मोढ़ अस्पताल का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


तिलंगा, लक्ष्मणपट्टी व बयाव में चार-चार नए भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल परिसर में जगह चिह्नित कर ली गई है। तीन माह पहले शासन की ओर से इन अस्पतालों में नए भवन निर्माण व मरम्मत के लिए 30 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, लेकिन बजट आवंटित न होने से मामला अटका हुआ है। बजट आंवटन के बाद इन अस्पतालों में चार कमरों के साथ, पार्किंग, दवा काउंटर, हाॅल, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वाराणसी डाॅ. सरोज शंकर राम ने बताया कि शासन से चार अस्पतालों के कार्य के लिए अनुमति मिली है। प्रस्ताव पर मुहर भी लग चुकी है, लेकिन अभी बजट आंवटन नहीं हुआ। बजट आवंटित होते ही कार्यदायी संस्था का चयन किया कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed