फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Work could not be completed, additional institutions will take command

पूरा नहीं हो सका कार्य,अतिरिक्त संस्थाएं संभालेंगी कमान

Thu, 01 Apr 2021 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Work could not be completed, additional institutions will take command
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग खंड पर ज्ञानपुररोड-हंडिया सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य पूरा न होने पर अब तीन अतिरिक्त कार्यदायी संस्थाएं कमान संभालेंगी। रेल विकास निगम के रेलवे बोर्ड ने खंड पर विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण का कार्य 2019 में शुरू कराकर मार्च 2021 तक रेलवे को हैंडओवर करने का निर्णय लिया था। दो चरणों में वाराणसी कैंट से ज्ञानपुर रोड स्टेशन तक दोनों कार्यों के पूरा होने पर संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन मो.लतीफ खान ने अपने विशेष सैलून को 120 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ाकर नए ट्रैक ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी दे दी। शेष बचे कार्यों को 31 मार्च तक किसी भी स्थिति में पूरा करने की हिदायत निगम और उसके अधीनस्थ कार्यरत संस्थाओं को दिया। बावजूद इसके अभी तक ब्लॅाक सेक्शन में 30 फीसद कार्य अधूरे पड़े हैं। ज्ञानपुररोड से हंडिया तक अधर में लटके कार्यों का परिणाम है कि यात्रियों को मेमू ट्रेन को पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचना किसी न किसी अनहोनी को न्योता देना है। हाल्ट सरायजगदीश, अतरौरा, अलमऊ, जंगीगंज स्टेशन कार्यदायी संस्थाओं की कथनी और करनी में अंतर उदाहरण बन चुकी हैं। परियोजना निदेशक विकास चंद्रा ने बताया कि 31 मार्च तक कार्य पूरा न होने पर आरटीसी, क्रिएटिव इंफ्रा और यूआन इंडिया संस्था से कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी दे दी गई है। स्टेशन ब्लाक सेक्शन में फिनिशिंग, विद्युतीकरण, दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने पर ही नये ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन मई तक होना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed