फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women of the group will collect electricity bill on commission

कमीशन पर विद्युत बिल वसूलेंगी समूह की महिलाएं

Mon, 18 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women of the group will collect electricity bill on commission
मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत अब समूह की महिलाओं को बिजली बिल वसूली में कमीशन मिलेगा। विभाग ने स्टर्लिंग नामक संस्था के साथ महिलाओं को प्रशिक्षण भी देना शुरू कर दिया है। सोमवार को ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में एनआरएलएम प्रभारी श्याम जी ने समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग और ऐप चलाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिले में कुल 132 महिलाओं का चयन भी किया गया है। इसमें 68 सक्रिय महिलाएं ही विद्युत बिल वसूलने के कार्य को महत्व दे रही है। विद्युत विभाग में पंजीकृत डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बकाया चला आ रहा है, जो प्रति माह बढ़ रहा है। तकनीकी कार्यों के साथ कर्मचारी बकाया वसूलने का अतिरिक्त कार्य करते हैं। बावजूद इसके बकाए की शत प्रतिशत वसूली नहीं हो पाती। एसडीओ एके पाल ने कहा कि सौ रुपये से पांच हजार तक का विद्युत वसूलने पर 20 रुपये और उससे अधिक वसूली होने पर कमीशन बढ़ जाएगा। वसूली के लिए महिलाओं को आईकार्ड भी जारी किया जाएगा। इस मौके पर ईश्वर शरण सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनूप श्रीवास्तव, अक्षय श्रीवास्तव, जयशंकर पाल, बृजेश कुमार सिंह, अविनाश वर्मा, सोनी कौशल, सरिता देवी, किरण देवी, रेनू देवी सविता देवी, वंदना गुप्ता, जय देवी, नगीना देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed