फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   women accident

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Sun, 24 Apr 2016 01:50 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 24 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
women accident
accident - फोटो : graphic
भदोही-मिर्जापुर रोड पर औराई थानाक्षेत्र के सहसेपुर गांव में शनिवार को विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के हरियांव गांव निवासी कन्हैया लाल मिश्रा (40) अपनी पत्नी विमला (38) के साथ शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे बाइक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। औराई चौराहे से आगे बढ़ने के बाद वह सहसेपुर स्थित ढलान से नीचे उतर रहे थे कि पीछे से मिर्जापुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह छिटककर दूर जा गिरे, जबकि पत्नी विमला ट्रक के नीचे आ गईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन घायल को उठाकर ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे औराई एसओ सत्येंद्र यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की आसपास के गांवों में कई रिश्तेदारियां होने के कारण घटना का पता चलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर महिला के मौत की खबर मिलते ही हरियांव स्थित आवास पर कोहराम मच गया। मृतका के तीन पुत्र हैं। बता दें कि रोड पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed