फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman sleeping at home dies due to snakebite

Bhadohi News: एआई के प्रयोग से बोर्ड परीक्षा में राेकी जाएगी नकल

Wed, 22 Oct 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman sleeping at home dies due to snakebite
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग किया जाएगा। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहिन बनाने की दिशा में बोर्ड की ओर से एआई आधारित निगरानी प्रणाली को लागू की जाएगी। बोर्ड की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। जिले में 23 राजकीय विद्यालय, 25 से 30 सहायता प्राप्त विद्यालय और 100 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए बोर्ड परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया पांच अगस्त तक पूरी हो चुकी है। संस्थागत और व्यक्तिगत श्रेणी के छात्रों ने फॉर्म भरकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार परीक्षा को और भी ज्यादा पारदर्शी बनाने की दिशा में बोर्ड की ओर से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत एआई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इससे परीक्षा के दौरान छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा रात में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने वाले स्ट्रांग रूम की भी निगरानी की जाएगी। एआई सिस्टम किसी भी अनुचित गतिविधि, जैसे छात्रों का आपस में बात करना, नकल की कोशिश या स्ट्रांग रूम में अनियमितता होने पर तुरंत अलर्ट जारी करेगा। जिले के कंट्रोल रूम के कैमरे यूपी बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एआई के प्रयोग की योजना है। इसके लिए विभागीय स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed