{"_id":"63b6c5e41ada382b3a6c4d84","slug":"woman-found-in-objectionable-condition-with-lover-in-bhadohi-mother-in-law-locks-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में मिली महिला, सास ने कमरे में लगाया ताला, दोनों साथ रहने पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में मिली महिला, सास ने कमरे में लगाया ताला, दोनों साथ रहने पर अड़े
Thu, 05 Jan 2023 06:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:13 PM IST
सार
भदोही के एक गांव निवासी महिला चार बच्चों की मां है। उसका पति रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग पास के ही गांव निवासी युवक से हो गया। बुधवार देर रात युवक महिला के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा मच गया। जब एक महिला अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में मिली। उसकी सास ने कमरे में ताला लगाकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने किसी तरह मामले को निपटाया। पुलिस तक बात नहीं पहुंची।
विज्ञापन
चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला चार बच्चों की मां है। उसका पति रोजी-रोटी के चक्कर में बाहर रहता है। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग पास के ही गांव निवासी युवक से हो गया। बुधवार देर रात युवक महिला के घर पहुंच गया। गुरुवार अलसुबह महिला की सास नित्य क्रिया कर्म के लिए उठी।
विज्ञापन
इस दौरान एक युवक को बहु के कमरे में देख दंग रह गई। उसने कमरे पर बाहर से ताला लगा दिया। शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ताला खोला गया तो युवक भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
इस बीच प्रेमी के परिजन भी सूचना पाकर पहुंच गए। किसी तरह मामले को निपटाते हुए प्रेमी को मुंबई के लिए रवाना कर दिया। मामले को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही। पुलिस तक बात नहीं पहुंची।