{"_id":"685021d8ca5ba57a820aab71","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-while-protecting-crop-case-filed-against-farmer-in-bhadohi-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फसल की सुरक्षा में लगे करंट से महिला की मौत, किसान पर केस; पकड़े जाने पर बोला- भूल गया था बंद करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फसल की सुरक्षा में लगे करंट से महिला की मौत, किसान पर केस; पकड़े जाने पर बोला- भूल गया था बंद करना
Mon, 16 Jun 2025 07:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:23 PM IST
सार
यूपी के भदोही में करंट से अधेड़ की माैत की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, आरोपी किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
मोर्चरी हाउस के बाहर खडे़ परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव में सोमवार की सुबह घास काटने गई महिला अमरावती देवी (55) की करंट लगने से मौत हो गई। सब्जी की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित बाड़ के संपर्क में आने से घटना हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने किसान पर केस दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नंदापुर गांव निवासी बुद्धू बिंद ने सब्जी की खेती की है। नीलगाय एवं पालतू जानवरों से सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ बाड़ लगाया है। वह शाम को उसमें करंट लगा देता और सुबह हटा देता, लेकिन सोमवार को करंट बंद करना भूल गया।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे गांव की अमरावती देवी घास काटने के लिए गई। बाड़ के समीप घास काटते समय वह करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद महिलाओं ने बेसुध देखा तो परेशान हो गई। खबर मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर मनीष द्विवेदी ने कहा कि किसान बुद्धू बिंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन