{"_id":"6637bea91938e9dcf70a390c","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-dumper-in-bhadohi-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डंपर के धक्के से महिला की मौत, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डंपर के धक्के से महिला की मौत, भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर
Sun, 05 May 2024 10:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 10:46 PM IST
सार
Bhadohi News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक को हिरासत में लेते हुए डंफर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
भदोही कोतवाली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर बॉर्डर के पास छितौना गांव में रविवार की देर शाम डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा मचाया। महिला जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के पटौला की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पटौला गांव निवासी रीता देवी (35) परिवार के एक लड़के के साथ रविवार को भदोही के अई सोनकर की गांव आई थी। देर शाम वह युवक के साथ बाइक पर बैठ कर वापस घर जा रही थी। वह कोतवाली के छितौना गांव के पास पहुंची ही थी कि एक डंफर से पास लेने के चक्कर में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह डंपर के चक्के के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर डंपर चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस बीच, सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉर्डर इलाके में तमाम वाहन मिट्टी के अवैध खनन में लगे हुए हैं। एक तरफ संकरी रोड और दूसरी तरफ रात के अंधेरे में इस तरह के वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। इससे खतरे की आशंका बनी रहती है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन