फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Fri, 20 Aug 2021 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by truck
चौरी। थाना अंतर्गत परसीपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को दोपहर में ट्रक से कुचलकर लालमणि देवी (50) निवासी पचवार-चुनार मिर्जापुर की मौत हो गई। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे लेकर जांच कर रही है। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

घटना में बाल-बाल बचे मृतक के बेटे अच्छेलाल ने बताया कि किसी कार्यवश वह मां लालमणि देवी को बाइक से रामपुर(जौनपुर) लेकर जा रहा था। परसीपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर सामने से बालू लादकर फाटक पार कर रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा उसी दौरान चपेट में आ गया। जब तक मां को बचाने का प्रयास करता तब तक ट्रक के पिछले चक्के से कुचल जाने के कारण मां ने मौके पर दम तोड़ दिया। हेलमेट लगाने के कारण वह बच गया। आपबीती बताते-बताते वह फफक कर रोने लगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डीएस ओझा ने कहा कि जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। मृतका के पुत्र अच्छेलाल ने कार्रवाई के लिए तहरीर दिया है। चालक-खलासी की गिरफ्तारी होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed