{"_id":"670d1e1ae807d915740532a9","slug":"woman-commits-suicide-in-bhadohi-quarrel-between-in-laws-dead-body-found-the-room-innocent-son-started-crying-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाई फांसी : एक सप्ताह पहले ससुरालियों ने हुआ था विवाद, कमरे में मिली लाश; बिलख पड़ा मासूम बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाई फांसी : एक सप्ताह पहले ससुरालियों ने हुआ था विवाद, कमरे में मिली लाश; बिलख पड़ा मासूम बेटा
Mon, 14 Oct 2024 07:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 07:06 PM IST
सार
Bhadohi News: कमरे में महिला की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जाना। इसके बाद तहरीर लेकर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
लाश को कब्जे में लेती पुलिस और महिला की फाइल फोटो (इनसेट)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के औराई कोतवाली के घटमापुर चकापुर गांव में मायके आई विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। ससुराल में विवाद होने के बाद एक सप्ताह पहले वह मायके घर लौटी थी। विवाहिता के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास और जेठ पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
घटमापुर चकापुर निवासी रीना देवी की शादी 2019 में मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के हुसैनीपुर चेतगंज में हुआ था। दोनों को एक साल का बेटा प्रियांशु भी है। विवाहिता के परिजनों के अनुसार, ससुराल में अक्सर उनकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले भी कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाहिता बेटे को ससुराल में ही छोड़कर मायके लौट आई थी। परिजनों ने बताया कि ससुराल से आने के बाद से ही वह परेशान थी और रविवार की रात घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुबह वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर विवाहिता को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और जेठ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।