{"_id":"615e91018ebc3e4afc369648","slug":"woman-climbed-on-water-tank-with-innocent-children-in-bhadohi-high-voltage-drama-to-take-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: मासूम बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: मासूम बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा
Thu, 07 Oct 2021 11:47 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:47 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कसिदहां गांव में जिला पुलिस एवं प्रशासन उस वक्त सकते में आ गया, जब एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। घटना को लेकर करीब ढाई घंटे तक हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन
महिला को टंकी से नीचे उतारा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ज्ञानपुर ब्लॉक के कसिदहां गांव में गुरुवार सुबह जमीनी मामले को लेकर एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह अपने परिवार के ही कुछ लोगों पर आवास निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस दौरान उसे बचाने के लिए जब कुछ लोग ऊपर पहुंचने लगे तो वह कूदने की धमकी देने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब 70 फीट ऊंची टंकी पर वह चढ़ी जिसके बाद से गांव में हड़कंप की स्थिति रही। मौके पर जुटे ग्रामीण और परिवार के लोग उसे उतरने के लिए काफी मान-मनौवल करते रहे, लेकिन नहीं मानी।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां पर लगभग ढाई घंटे की मशक्कत करने के दौरान भी महिला टंकी से नीचे नहीं उतरी। टंकी पर चढ़ी महिला काफी समझाने और आश्वासन देने के बाद करीब साढ़े दस बजे पानी की टंकी से नीचे उतरने को राजी हुई। पुलिस की मानें तो वह चाहती है कि जिस स्थान पर वह निर्माण करवा रही है उसे कोई रोकटोक न करे। अब उसकी बात सुनकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन