फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   wo and a half thousand applications of income-caste are pending in tehsils

तहसीलों में लंबित हैं आय-जाति के ढाई हजार आवेदन पत्र

Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
wo and a half thousand applications of income-caste are pending in tehsils
घर बैठे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार की ऑनलाइन व्यवस्था का कुछ लोग बंटाधार कर रहे हैं। तहसीलों में बगैर राजस्व कर्मियों से मुलाकात किए आवेदन पर रिपोर्ट लगना मुश्किल है। जिससे महीने भर से अधिक समय गुजरने के बाद भी आय-जाति के ढाई हजार सहित करीब आठ हजार आवेदन लंबित है।
विज्ञापन

जाति, आय और निवास के अलावा दूसरे अन्य प्रमाणपत्र के लिए आवेदकों को तहसीलों और कलेक्ट्रेट तक चक्कर न लगाना पड़े इसलिए पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। सहज जन सेवा केंद्रों से आनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को 20 दिन के अंदर प्रमाणपत्र दिए जाने की व्यवस्था है। इसके बाद भी तहसील कर्मियों और अधिकारियों की सुस्ती के चलते आवेदकों का मामला लंबित है। रिकार्ड पर गौर करें तो तीनों तहसीलों में आय-जाति के ढाई हजार, निवास प्रमाणपत्र के तीन हजार संग सुमंगला योजना, पेंशन आदि के प्रार्थना पत्र लंबित है। आय-जाति और निवास प्रमाणपत्र न बनने से नौकरी, छात्रवृत्ति आदि का आवेदन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed