Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   With the end of stream compulsion, the student has a better chance

Bhadohi News: स्ट्रीम बाध्यता समाप्त होने से विद्यार्थी के पास बेहतर मौका

Sat, 10 Dec 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
With the end of stream compulsion, the student has a better chance
भदोही। नगर के रजपूरा में सनबीम स्कूल परिसर में शनिवार को भारत सरकार की नई शिक्षा नीति पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी के 72 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देने और प्रशिक्षित करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दो प्रशिक्षक भेजे थे।
विज्ञापन

कानपुर कान्यकुब्ज पब्लिक स्कूल और वाराणसी जीवनदीप पब्लिक स्कूल के प्रशिक्षकों पूजा सहगल और ममता सिंह ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया। कहा कि शैक्षिक संस्थानों में नई शिक्षा नीति चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने स्ट्रीम की बाध्यता समाप्त कर दी है। 11वीं का विद्यार्थी साइंस, कॉमर्स या आर्ट किसी भी स्ट्रीम का विषय लेकर अध्ययन कर सकता है। आर्ट का छात्र फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ या बायो में से भी कोई विषय विकल्प के रूप से ले सकता है। नई व्यवस्था प्रभावी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. किरन सिंह ने बताया कि अब तक दसवीं के बाद 11वीं के विद्यार्थी को आर्ट, साइंस और कॉमर्स में से कोई एक वर्ग का चयन करना होता था। साइंस भी दो वर्ग में बंटे होते थे। इसमें एक फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ और दूसरा फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायो था। बताया कि इंजीनियरिंग पसंद करने वाले विद्यार्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ विषय लेकर पढ़ते हैं, जबकि मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए विद्यार्थियों को बायो का चयन करना पड़ता है। प्रशिक्षण सत्र सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed