{"_id":"6722281ff1522fc5f10a99fd","slug":"wished-happy-diwali-pulled-out-pistol-as-soon-as-bike-stopped-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हैप्पी दिवाली... बोल लूट लिए एक लाख रुपये, गन प्वॉइंट पर घटना को दिया अंजाम; खंगाले जा रहे CCTV","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हैप्पी दिवाली... बोल लूट लिए एक लाख रुपये, गन प्वॉइंट पर घटना को दिया अंजाम; खंगाले जा रहे CCTV
Wed, 30 Oct 2024 06:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2024 06:05 PM IST
सार
Bhadohi News : दीपावली पर्व पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है लेकिन भदोही के भिखमापुर नहर के पास लुटेरों ने बैंक मित्र से पहले हैप्पी दिवाली बोला फिर असलहा सटाकर एक लाख की लूट कर ली। बेखौफ बदमाश लूट को अंजाम देकर फरार हो गए और पीड़ित की बाइक की चाभी भी निकाल ली।
विज्ञापन
लूट के बाद जानकारी देता बैंकमित्र
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अभोली सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के भिखमापुर नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मित्र को पीछे से तीन बार हैप्पी दिवाली विश किया। उन्होंने जैसे ही बाइक रोकी तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गयी।
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली के मकनपुर रूही निवासी शारदा प्रसाद मौर्य बैंक मित्र हैं। वे गांव में ही बैंक का मिनी शाखा संचालित करते हैं।
बताया जा रहा है कि सोमवार को वे सुरियावां के बैंक ऑफ बड़ौदा गए थे। वहां उन्होंने 73 हजार रुपये विड्रा कराया। वहीं उनके पास भी 13 हजार रुपये थे। कुल एक लाख रुपये लेकर वे गांव लौट रहे थे। इस बीच भिखमापुर नहर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें तीन बार हैप्पी दिवाली बोलकर विश किया।
विज्ञापन
दो से तीन बार हैंप्पी दिवाली बोलने पर शारदा ने अपनी बाइक रोक दी। जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल तान दी और उनका रुपयों से भरा बैग छिनकर बसवापुर चौराहे की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
जाते-जाते बदमाशों ने उनके बाइक की चाभी निकाल ली और जमीन पर एक गोली दागी। इधर लूट की घटना से अवाक शारदा ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही सनसनी मच गयी। डीआईजी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की और पीड़ित से आवश्यक पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। पीड़ित के अनुसार युवकों की 25 से 30 के बीच थी। घटना के बाद वे हवाई फायरिंग करते हुए बसवापुर चौराहे की तरफ फरार हो गए।