फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winds blew at a speed of 19 km per hour in the morning

Bhadohi News: सुबह 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Winds blew at a speed of 19 km per hour in the morning
जिले में शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 10 बजे 19 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

आसमान में बादलों की आवाजाही दिखी। किसान सुबह से ही खेतों में फसल सहेजने में जुटे रहे। दोपहर में तीखी धूप से लोग परेशान नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राहगीर सिर को गमछे से ढंककर बाहर निकले। शनिवार को दिन का तापमान 34.9 डिग्री और रात का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में बीते तीन दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को तेज आंधी आई थी। शुक्रवार को दिनभर तीखी धूप थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वायुमंडलीय दबाव के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन

पछुआ हवाओं के कारण वातावरण में नमी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि यह मौसम सेहत और फसल के दृष्टिकोण से सही नहीं है। बूंदाबांदी होने के बाद से मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान स्थिर है, तो रात के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। शनिवार को दिन का तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं रात का तापमान 23.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed