फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will win in upcoming elections: Sanjay Chauhan

आगामी चुनाव में जीत दर्ज करेंगी: संजय चौहान

Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Will win in upcoming elections: Sanjay Chauhan
भदोही। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। 16 अगस्त से बलिया से चली यह यात्रा प्रदेश भ्रमण करते हुए 2 सितंबर को लखनऊ पहुंच कर समाप्त होगी। यह यात्रा में सपा के साथ निकाल रहे हैं। भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व.शिवकरण यादव के शारदापूरी प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और आगामी विधान सभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगी क्योंकि गरीब और पिछड़े यह जान चुके हैं कि भाजपा सरकार का मंसूबा विकास नहीं बल्कि सत्ता सुख भोगना है। कहा कि भाजपा 2022 के लिए लोगों से आशीर्वाद मांग रही है लेकिन यह बात समझ से परे है कि लाखो लोगों के कोरोना में मौत और लोगों की रोजगार जाने के बाद जनता कैसे आशीर्वाद देगी? जिला पंचायत चुनाव में जीत के लिए महिलाओं के कपड़े फाड़े गए। महंगाई चरम सीमा पर पहुंचने के बाद भी भाजपा एक और कार्यकाल की उम्मीद लगाए बैठी है।
विज्ञापन

वार्ता में ओमकार चौहान, संतोष चौहान, राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक जाहिद बेग, आरिफ सिद्दीकी, विकास यादव, जिलाध्यक्ष ताड़केश्वर चौहान, शोभनाथ यादव, मुन्ना चौहान, पन्नालाल यादव, त्रिभुवन चौहान, रजाई चौहान, विजयनाथ चौहान, विनोद यादव, बिंदु सरोज, देवा जायसवाल, रवि यादव, श्यामधर यादव, नान्हक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed