फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will give a decision on the three screws Aboli bogus institutes

अभोली के तीन फर्जी संस्थानों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 23 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 23 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
 अभोली बाजार के समीप बिना मान्यता के चल रहे दो इंटर कॉलेज और एक कोचिंग के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक का पत्र आने के बाद विभाग में खलबली मच गई है। विभाग तीनों संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्रक देगा। 
विज्ञापन

बसवापुर के सपा नेता दिनेश कुमार यादव पुत्र राम बहादुर यादव ने 22 जुलाई 2015 को अभोली इलाके में संचालित दो विद्यालयों और एक कोचिंग संचालक के खिलाफ मंडलायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। उस दौरान जीआईसी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर स्कूलों में ताला लगवाया था लेकिन बाद में फिर ढाक के पात वाली कहावत चरितार्थ हो गई। विद्यालय अगले दिन से ही संचालित होने लगा। शिकायतकर्ता ने विभाग के लचर रवैये को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक समेत कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। पिछले दिनों निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने स्कूल और कोचिंग को बंद कराने का पत्र डीआईओएस कार्यालय भेजा गया। पत्र आने के बाद विभाग में खलबली मच गई है। विभागीय स्तर से तीनों संस्थानों पर कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed