फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will be able to keep an eye on the victory and defeat at home

घर बैठे जीत-हार की रख सकेंगे नजर

Mon, 26 Apr 2021 05:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Will be able to keep an eye on the victory and defeat at home
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान होने वाली गणना की स्थिति लगातार आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता रहेगा, जिससे लोगों को जीत-हार की जानकारी घर बैठे मिलती रहेगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को जिले में मतदान हुआ। जिला पंचायत की 26, ग्राम प्रधान की 545, बीडीसी की 650 और ग्राम पंचायत सदस्य की 3350 पदों पर 11.10 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 14 हजार 329 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद है। दो मई को होने वाली मतगणना की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। जिले के सभी छह ब्लॉकों में होने वाली मतगणना के लिए प्रतिदिन रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर में गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, भदोही में नेशनल इंटर कॉलेज, सुरियावां में सेवाश्रम इंटर कॉलेज, औराई में काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज, डीघ में कालिकानगर इंटर कॉलेज और अभोली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मतगणना होगी। इस बार मतगणना के दौरान पल-पल की रिपोर्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जिससे घर बैठे आयोग की वेबसाइट को खोलकर ग्रामीण जीत-हार को देख सकेंगे। कोरोना संक्रमण काल में इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने भी सभी निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दिया है कि मतगणना के समय आयोग की वेबसाइट पर जानकारी प्राथमिकता से अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed