फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   wife of SP MLA Seema Beg anticipatory bail plea rejected case of inciting maid commit suicide

UP : सपा विधायक की पत्नी सीमा बेग की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने का है मामला

Thu, 21 Nov 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 07:14 PM IST
सार

Bhadohi News : मामले के बाबत शासकीय अधिवक्ता प्रवेश त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई ने श्रम विभाग और सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट को भी ध्यान में रखा। न्यायालय ने बाल श्रम में विधायक के पत्नी सीमा बेग की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
wife of SP MLA Seema Beg anticipatory bail plea rejected case of inciting maid commit suicide
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की पत्नी सीमा बेग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की पत्नी सीमा बेग की गुरुवार को अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। विधायक आवास से बरामद किशोरी के बाद बाल श्रम में दर्ज मुकदमें को लेकर एमपीएमएलए सुबोध सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


कोर्ट ने नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में विधायक के पत्नी की याचिका पहले ही खारिज कर दी है। भदोही विधायक के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास पर नौकरानी के आत्महत्या किये जाने के बाद भदोही विधायक जाहिद जमाल बेग, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर आत्महत्या के लिए उकसाने, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विधायक और उनके बेटे गिरफ्तार हैं। वहीं उनकी पत्नी सीमा बेग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। विधायक के अधिवक्ता की ओर से बाल श्रम मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर कोर्ट में विधायक की पत्नी सीमा बेग के अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गयी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलों को सुना। वहीं सीडब्ल्यूसी और श्रम विभाग की ओर से डाले गए रिपोर्ट को केन्द्र में रखकर विधायक के पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed