{"_id":"64d7855366360e89210419a4","slug":"wife-made-her-husband-walk-in-market-half-naked-then-filed-case-in-bhadohi-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पत्नी ने पति को अर्धनग्न कर बाजार में घुमाया, फिर दर्ज कराया मुकदमा, दूसरी शादी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पत्नी ने पति को अर्धनग्न कर बाजार में घुमाया, फिर दर्ज कराया मुकदमा, दूसरी शादी का मामला
Sat, 12 Aug 2023 06:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:42 PM IST
सार
भदोही जिले के गोपीगंज स्थित फूलबाग मोहल्ले में उस समय अजीब स्थिति हो गई जब सरेराह एक महिला अपने पति और उसके साथ मौजूद दूसरी औरत की पिटाई करने लगी। आरोप है कि उसने पति को अर्धनग्न कर बाजार में घुमाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भदोही जिले के गोपीगंज स्थित फूलबाग मोहल्ले में उस समय अजीब स्थिति हो गई जब सरेराह एक महिला अपने पति और उसके साथ मौजूद दूसरी औरत की पिटाई करने लगी। आरोप है कि उसने पति को अर्धनग्न कर बाजार में घुमाया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पूछताछ में पता चला कि मामला दूसरी शादी का है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि दूसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
पीड़ित पति अशोक सेठ के अनुसार वह अपनी पहली पत्नी और बेटे के शोषण से तंग आकर अपनी दूसरी पत्नी के साथ ही ज्ञानपुर पुरानी बाजार में किराए के मकान में रहता है। बीते आठ अगस्त को उसकी पहली पत्नी और बेटों ने उसकी दूसरी पत्नी को जबरन उठाकर गोपीगंज ले आए। जहां उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद जब पति पहुंचा तो उसकी भी जमकर पिटाई की। आरोप है कि पत्नी ने तीन बेटों के साथ मिलकर पति को अर्धनग्न कर मोहल्ले के बाजार में घुमाया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन
मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने पहली पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि दूसरी पत्नी व पति की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।