{"_id":"1528edd0bcdc63a0d1260b1472822177","slug":"whose-head-the-crown-decided-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर ताज, फैसला आज
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पद के प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला मंगलवार को देर शाम तक हो जाएगा।
24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला छात्रसंघ के 7507 मतदाता करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को वोट डाले जाएंगे।
सोमवार को देर शाम तक जिला और कालेज प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। तैयारियों का प्राचार्य और प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया।
छात्रसंघ के लिए 7507 मतदाताओं में 3844 छात्र और 3663 छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए कुल 15 बूथ बनाएं गए हैं।
कला संकाय के कमरों में आठ बूथ छात्रों और विज्ञान संकाय में सात बूथ छात्राओं को मतदान करने के लिए बने हैं। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
चार बजे से कालेज के मुख्य हाल में मतगणना होगी। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से परिणाम की घोषणा की जाएगी।
सोमवार की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों, मतगणना टीम और रिजर्व टीम को अंतिम रूप दिया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ.श्रीनिवास पांडेय, प्राचार्य डॉ.हिरेंद्र प्रताप सिंह ने मयटीम मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। आरओ डॉ.पांडेय और प्राचार्य डॉ.सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हैं।
उधर, चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह है। सोमवार को परिसर में प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं से संपर्क में रहे तो प्रत्याशियों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कालेज परिसर में दिन भी गहमागहमी का दौर रहा। लोग चुनाव की ही चर्चा करते दिखे।