{"_id":"497cdb1942a6ed0265d3797c7c7d4504","slug":"when-ordered-by-the-court-to-appoint-pleasure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से नियुक्ति का आदेश मिलने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से नियुक्ति का आदेश मिलने पर खुशी
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफाईकर्मी अभ्यर्थियों ने कोर्ट से शासन को दो माह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आदेश मिलने पर सोमवार को हरिहरनाथ मंदिर में सवा कुंतल लड्डू चढ़ाया। पिछले एक साल से जिला मुख्यालय परिसर की सफाई में लगे अभ्यर्थी रविवार को कतार लगाकर हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। लड्डू चढ़ाने के बाद ईश्वर का आभार जताया। कहा कि संघर्ष करने का न्याय न्यायालय से मिला है। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रसासन को जमकर कोसा।
कहा कि पिछले सात साल से अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सफाईकर्मी संघर्ष समिति के संरक्षक चंद्रूलाल चंद्राकर ने कहा कि नियुक्ति की आस में जिले के अभ्यर्थी 367 दिन से जिला मुख्यालय की साफ-सफाई कर रहे हैं। अब कोर्ट का फैसला आया है तो खुशी मिली है। लालसाहब यादव, बसंतलाल मौर्य, हरिश्चंद बिंद, उमेश तिवारी, सुरेंद्र मौर्य, उमाशंकर, शिव बहादुर प्रजापति, श्याम बहादुर बिंद, ओम प्रकाश, तेज बहादुर आदि रहे।