फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wheat will be found in a truck village, then the team will reach for purchase

एक ट्रक गांव में मिलेगा गेहूं तो खरीद के लिए पहुंचेगी टीम

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be found in a truck village, then the team will reach for purchase
ज्ञानपुर। किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने गांव-गांव जाकर गेहूं की खरीद करने का निर्देश दिया है। उसके तहत जिले का विपणन विभाग तैयारी कर ली है। गांवों में कम से कम एक ट्रक गेहूं मिलेगा तो गांव में खरीद के लिए टीम भेजी जाएगी। अभी तक जिले में एक गांव इनारगांव से कुछ किसानों ने संपर्क किया है। जल्द ही वहां टीम जाकर गेहूं की खरीद करेगी। समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद के लिए इस वर्ष एक अप्रैल से जिले के 20 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की गई। बाद में किसानों की मांग पर और केंद्र बढ़ा दिए गए। विपणन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अब 38 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि इनमें से सभी पर खरीद शुरू नहीं हुई है। खरीद की गति धीमी होने पर शासन ने गेहूं खरीद को गांव-गांव से कराने का निर्देश दिया है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि इसके तहत कोई भी किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर संपर्क कर सकता है। यह बताना होगा कि करीब कितना गेहूं वहां से खरीदा जा सकता है। यदि उस गांव में एक या उससे अधिक किसान मिलकर एक ट्रक गेहूं उपलब्ध कराते हैं तो कांटा, बोरा सहित अन्य सभी व्यवस्था गांव में ही कर दी जाएगी। अभी तक इस तरह से खरीद के लिए केवल इनारगांव के किसानों ने संपर्क किया है। वहां कुछ किसानों से बात हुई है। कुछ बचे हैं। उनसे बात करके जल्द ही खरीद करायी जाएगी। अभी 703 किसानों से हुई है खरीद
विज्ञापन

जिले में अभी तक 37 हजार टन लक्ष्य की तुलना में 2401.50 टन की खरीद हो चुकी है। यह खरीद 703 किसानों से हुई है। कुल चार करोड़ 83 लाख रुपये का भुगतना बना, जिसमें से तीन करोड़ 66 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। शेष एक करोड 25 लाख रुपये का भुगतान बाकी है। जिलें में 4500 किसानों ने पंजीकरण कराया है। गेहूं की खरीद शुरू हुए एक महीने का समय बीत गया लेकिन 11 केंद्र ऐसे हैं जहां खरीद शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कुछ केंद्रों पर ई-पाप मशीन नहीं होने से खरीद नहीं हो सकी। सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद तेज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed