फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wheat procurement could not start at 15 centers even after 13 days

13 दिन के बाद भी 15 केंद्रों पर नहीं शुरू हो सकी गेहूं की खरीद

Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement could not start at 15 centers even after 13 days
जंगीगंज क्रय केंद्र पर गेहूं का तौल कराने आए किसान। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं की खरीद तेज करने के लिए विपणन विभाग भले जोर लगा रहा हो, लेकिन खरीद की गति नहीं बढ़ पायी है। एक अप्रैल से शुरू हुई खरीद का 13 दिन बीत गया, लेकिन बुधवार तक 15 केंद्रों पर एक छटाक भी खरीद नहीं हो सकी। हालांकि जहां खरीद शुरू हुई है वहां केंद्र प्रभारी किसानों से बात करके खरीद को तेज करने में जुटे हैं। अब तक 1300 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। 60 फीसदी के करीब अभी गेहूं की कटाई भी बाकी है। शासन स्तर से घोषित समर्थन मूल्य 2015 रुपये में गेहूं की खरीद कराने के लिए विपणन विभाग एक अप्रैल से सहयोगी संस्थाओं के साथ 26 केंद्रों का निर्धारण किया है। शुरुआत के पांच दिनों तक किसी भी केंद्र पर बोहनी न होने से 37 हजार एमटी का लक्ष्य पूरा करना विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण लगने लगा। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे अधिक खरीदारी राजकीय क्रय केंद्र जंगीगंज पर नौ सौ क्विंटल और शेष गोपीगंज-ककराही मंडी परिषद, सुरियावां, रमईपुर, उगापुर-समधा, भदोही केंद्र पूर्ण हुई है। 15 अप्रैल के बाद से बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दूसरे कांटे का इंतजाम पूरा कर लिया गया है। अब तक 38 सौ किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया है। बताया कि अभी 26 में से 15 केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी हे। यहां किसानों का इंतजार हो रहा है, किसान जैसे ही जाएंगे खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed