{"_id":"62c86c6deb70e634852083a0","slug":"weighing-machine-bad-ration-did-not-reach-the-shops-bhadohi-news-vns662995164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल मशीन खराब, दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल मशीन खराब, दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफसीआई गोदाम बभनौटी में लगी तौल मशीन खराब होने से आठ जुलाई तक तीन सौ से ज्यादा कोटे की दुकानों पर नि:शुल्क खाद्य सामग्री नहीं पहुंच सकी है। जून के प्रथम चरण में पात्र गृहस्थी, अंत्योदय परिवारों को मिलने वाले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का वितरण तीन से 15 जुलाई तक कराने का निर्देश कोटेदारों को मिला है। वितरण के लिए मात्र सात दिन शेष रहने से कार्डधारक चिंतित हैं।
करीब दो माह पूर्व से शुरू हुई सिंगल स्टेप डिलिवरी योजनांतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का सामान कोटेदारों तक पहुंचना है। ब्लाक औराई, डीघ, ज्ञानपुर, सुरियावां, अभोली, भदोही में संचालित 730 दुकानों से लगभग पौने तीन लाख पात्र गृहस्थी और 38 हजार अंत्योदय कार्डधारक प्रति माह दो चरणों में नि:शुल्क योजना का लाभ उठाते हैं। वितरण के लिए निर्धारित तिथि में छह दिन का समय कोटेदार ब्लाक गोदामों से खाद्य सामान नमक, तेल, चना उठाने में व्यतीत कर दिया। चार सौ से अधिक दुकानों पर खाद्य सामान उपलब्ध हैं, लेकिन कहीं गेहूं नहीं है तो कहीं चावल की कमी है। नि:शुल्क सामान लेने दुकानों पर पहुंचने वाले कार्डधारक को कोटेदार सामान न होने की बात बताकर वापस करते जा रहे हैं। सिंगल स्टेप डिलिवरी योजना के प्रेषण प्रभारी/एआरओ शिवनारायण ने कहा कि चार जुलाई को एफसीआई गोदाम की तौल मशीन खराब हुई थी। छह-सात जुलाई को सामान का उठान मिर्जापुर से भी कराया गया है। शुक्रवार को तौल मशीन ठीक कराकर कोटेदारों तक सामान भेजना शुरू कर दिया है।
यहां नहीं पहुंचे सामान, बंद रहा दुकान का शटर
कोटे की दुकान पर सामान न होने से लौटने वालों में विभाग के प्रति नाराजगी रही। कार्डधारक चिंरौजी देवी निवासी हरिकरनपुर-सेमरा अभोली ने कहा कि नि:शुल्क योजना एक माह विलंब से चल रही है। तिथि तय होने पर भी खाद्यान नहीं मिल रहा है। कोटेदार महेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक गेहूं का स्टाक नहीं मिल सका जिससे वितरण करना संभव नहीं है। आपूर्ति निरीक्षक डीघ डीके यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में 116 दुकान है सिर्फ 30 दुकान पर सामान पहुंचे हैं। आपूर्ति निरीक्षक अभोली-सुरियावां बिनोद विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 108 दुकान हैं। इसमें 40 दुकान पर चावल नहीं हैं और 20 दुकान पर गेहूं की कमी है। आपूर्ति निरीक्षक औराई अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 143 दुकान हैं जिसमें से 70 दुकान पर गेहूं-चावल नहीं आया है। ज्ञानपुर ब्लाक के निरीक्षक एस नारायण ने बताया कि 104 दुकान है 50 पर गेहूं-चावल नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
स्टाफ की कमी पड़ी रही भारी, कार्य प्रभावित
सिंगल स्टेप डिलिवरी योजना लागू होते ही विपणन विभाग नि:शुल्क राशन और खाद्य समान से मुक्त हो गया है। आपूर्ति विभाग पर जिम्मेदारी आने पर स्टाफ की कमी ने व्यस्तता बढ़ा दिया है। प्रेषण कार्य में लगे एआरओ शिवनारायण स्पष्ट किया है कि योजना को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टाफ होने चाहिए। इसी कार्य को करने के लिए विपणन विभाग के निरीक्षक, लिपिक व्यस्त रहते थे। एक स्टाफ पर छह ब्लाक, 546 ग्राम पंचायत, 730 कोटेदारों का बोझ झेलना मुश्किल हो रहा है।