फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weavers' cooperative societies will be formed in the state, the government will provide help: Minister of State

प्रदेश में गठित होंगी बुनकर सहकारी समितियां, सरकार देगी मदद : राज्यमंत्री

Tue, 14 Oct 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Weavers' cooperative societies will be formed in the state, the government will provide help: Minister of State
कारपेट एक्सपो में प्रेस को संबोधित करते प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर। स्रोत- संव - फोटो : samvad
प्रदेश के सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि किसानों की तरह प्रदेश में बुनकर सहकारी समितियां गठित की जाएंगी। इन समितियों जिला सहकारी बैंकों से आवश्यकतानुसार 2 से 50 करोड़ तक ऋण दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार को इंडिया कारपेट एक्सपो में भ्रमण करने के बाद प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों को सहकारी बैंक से सस्ते दर तक ऋण मिलता है। उसी प्रकार से बुनकर यदि कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाते हैं तो उन्हें भी सस्ते दर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हम तीन प्रतिशत पर किसानों को ऋण दे रहे हैं। यदि बुनकर अच्छा काम करते हैं, उनमें आगे बढ़ने की ललक होगी तो हम उन्हें इससे भी सस्ते दर पर ऋण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सरकार चाहती है कि बुनकर भी सामूहिक रूप से आगे आएं और सहकारिता विभाग के सहयोग से खुद आत्मनिर्भर बनें और देश की प्रगति में साथ दें।
उन्होंने कहा कि मैंने कारपेट एक्सपो भ्रमण करके देखा कि भदोही में अच्छे होटलों की कमी है, जबकि विदेशों से यहां आने वाले आयातकों को इसकी कमी खलती होगी। पर्यटन विभाग और मुख्यमंत्री से बात कर इसमें कुछ करने का प्रयास करुंगा।

सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, एकमा सचिव पियूष बरनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, औराई प्रमुख बृजमोहन मिश्र उर्फ विकास, प्रियंका जायसवाल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed