Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather will change again, red alert issued for storm and rain

Bhadohi News: फिर से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी

Fri, 29 May 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather will change again, red alert issued for storm and rain
ज्ञानपुर नगर में तेज धूप से सर ढ़क कर जाते लोग। संवाद
जिले में एक बार फिर आंधी-तूफान और बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने जिले के लिए तीन दिवसीय रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

आंधी, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। 13 मई को आए चक्रवाती तूफान में हुई जन-धन की भारी क्षति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
बीते 13 मई की शाम आए चक्रवाती तूफान और बारिश ने जिले में 19 लोगों की जान ले ली थी। सैकड़ों पेड़ गिर गए थे और कई मकानों की दीवारें ढह गई थीं। बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई थी, जिसका असर अब तक बना हुआ है। 15 दिन बाद भी जिले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से एक जून तक जिले में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बृहस्पतिवार को भी मौसम में बदलाव के संकेत दिखे। धूप की तीव्रता कम रही और हवा सामान्य गति से चली। तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश में मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और वायुमंडलीय दबाव में परिवर्तन के कारण हो रहा है। प्रदेश के मध्य भाग में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर निचले क्षोभमंडल में सक्रिय पुरवा हवाओं पर पड़ रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ी है, जिससे तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed