{"_id":"62bb4fb7b1caa615fc27a1fe","slug":"weather-is-pleasant-due-to-heavy-rain-water-logging-in-urban-areas-bhadohi-news-vns661263434","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, नगरी क्षेत्रों में हुआ जल जमाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, नगरी क्षेत्रों में हुआ जल जमाव
9्ञानपुर नगर में बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते बच्चे। संवाद
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। दो दिन से आसमान में छाए बादल और बीच-बीच में बूंदाबांदी के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को मंगलवार को राहत मिल गई। दिन में और शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सामान्य से तेज गति से चल रही हवा भी ठंडी हो गई। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। उधर, बारिश के बाद नगरीय क्षेत्रों में जगह-जगह जल जमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों ने खेती बारी का काम तेज कर दिया। नर्सरी डालने का काम अब तेज हो जाएगा। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो आधे ही घंटे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। हालांकि उसके बाद जब धूप हुई तो लोगों को उमस के कारण परेशान होना पड़ा। शाम चार बजे से पुन: मौसम बनने लगा और शाम साढ़े चार बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। उसके बाद भी बूंदाबांदी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। ज्ञानपुर के वार्ड संख्या छह में जल जमाव से लोगों को परेशानी हुई। इसी तरह सुरियावां, गोपीगंज, भदोही नगरीय क्षेत्रों में भी जल जमाव हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 30.3 और अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल 15 एमएम की बारिश हुई। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को अच्छी बारिश की उम्मीद है। एक जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस बार बेहतर मानसून की उम्मीद है। ऐसे में जिले में धान की खेती का रकबा 35 हजार से बढ़ाकर 55 हजार हेक्टेयर कर दिया गया है। इसके लिए नर्सरी डाली जा रही है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने नर्सरी डाल दी है, जो बचे हैं वे डाल सकते हैं। जिले के करीब 15 फीसदी किसान संडा धान की खेती करते हैं। बताया कि वैज्ञानिक विधि से खेती करेंगे तो लागत भी कम आएगी और उत्पादन भी बढ़िया मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।