फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather cleared after two days, temperature increased by 1.5 degrees

Bhadohi News: दो दिन बाद खुला मौसम, 1.5 डिग्री बढ़ा तापमान

Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather cleared after two days, temperature increased by 1.5 degrees
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में दो दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार को मौसम खुल गया। रविवार को साफ हुए मौसम से दिन व रात के तापमान में डेढ़ डिग्री का इजाफा हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। चिकित्सकों के अनुसार यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदायक है। ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिले में शुक्रवार व शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके कारण दिन रात के तापमान में डेढ़ डिग्री का इजाफा हुआ। शाम को हवा के दिशा में बदलाव होने से पछुआ से पुरवा हवा चली। इससे मौसम में नहीं बनी रही लेकिन रात में बिजली गुल होने के कारण उमस का अहसास होने लगता है। वहीं दूसरी रात ठंड लगने लगती है। दोहरे मौसम का यह असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे मौसम में वायरल बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी की चपेट में लोग आ रह हैं। कसियापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि इन दिनों ठंडा खाद्य पदार्थ खाने से एकदम परहेज करें। ठंडा पानी से स्नान भी नहीं करें। नहीं तो खांसी व जुकाम से ग्रसित हो सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1.6 मिमी बरसात हुई। दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 23.5 डिग्री सेल्यिस रहा। अनुमान व्यक्त किया कि आगामी दो दिनों में छिटपुट बारिश का संयोग बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed