{"_id":"6a7cccab6176b546e20e3165","slug":"we-stand-with-the-workers-in-their-time-of-grief-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147184-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दुख की घड़ी में हम कार्यकर्ताओं के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दुख की घड़ी में हम कार्यकर्ताओं के साथ
सम्हई राजपुतानी में पूर्व महामंत्री के घर परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल
Link Copied
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उनका जाना पार्टी की एक बड़ी क्षति की तरह होती है।
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष लालानगर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरालाल पाल, संभई राजपुतानी केएनपीजी के पूर्व महामंत्री रामचंद्र यादव, अछवर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण मौर्य के पिता और पिपरीस निवासी बृजभूषण यादव के पुत्र वधू के निधन के बाद सभी के आवास के पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता संगठन की नींव होता हैं, समाजवादी परिवार में यह बहुत बड़ा दुख की घड़ी है। पार्टी हर एक कार्यकर्ता के दुख की घड़ी में उनके साथ है। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव विधायक जाहिद बेग, प्रयागराज जिलाध्यक्ष अनिल यादव, हृदय नारायण प्रजापति, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।