फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Waterlogging in colonies

Bhadohi News: अगस्त में दूसरी बार 88 मिमी हुई बारिश, 2 डिग्री लुढ़का पारा, काॅलोनियों में भरा पानी

Wed, 26 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in colonies
जमुनीपुर कॉलोनी मां कात्यायनी मंदिर के पास भरा बरसात का पानी। संवाद
जिले में 24 घंटे में 88 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार की देर शाम हुई बारिश रात भर होती रही। इससे हाईवे की सर्विसलेन, मंदिर, काॅलोनियों में पानी भर गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भी जिले भर में बारिश हुई। अगस्त में दूसरी बार 24 घंटे में 88 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 18 अगस्त को इतनी बारिश हुई थी।
बारिश की वजह से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि दोपहर के समय मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में धूप दिखी। बारिश के बाद भी पूरे दिन उमस रही। बारिश के कारण किसानों की फसलें भी खराब गईं।
ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, नईबाजार, मोढ़, दुर्गागंज, घोसिया, औराई इलाके में अच्छी बारिश हुई। मोढ़ क्षेत्र में कस्तूरीपुर चौराहा से कसियापुर मार्ग मोढ़ बाइपास से चकजुरानी में चकजुरानी होते हुए मकरपुर जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया। इसी तरह माधोसिंह, अमवा, गिराई, औराई हाईवे पर नाले ओवरफ्लो हो गया।
विज्ञापन

सुरियावां नगर में अटल चौराहा मार्ग से मंडी जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। भिदिउरा, वहिदानगर व ऊंज में किसानों की फसलें खराब गईं।
जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
कभी बारिश के बाद मौसम सामान्य हो जाता तो कभी धूप के कारण उमस की स्थिति बन जा रही है। लगातार उतार-चढ़ाव से लोगों की सेहत पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। सोमवार की शाम मानसून सक्रिय होने के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। जिससे पूरी रात कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed