फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water was removed from the hospital and lime was sprayed, OPD started

Bhadohi News: अस्पताल से पानी निकाल किया चूना छिड़काव, ओपीडी शुरू

Sat, 09 Aug 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Water was removed from the hospital and lime was sprayed, OPD started
भदोही एमबीएस अस्पताल में जल निकासी के बाद चुना का छिड़काव करते कर्मचारी। स्रोत विभाग - फोटो : संवाद
भदोही। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक पानी भर जाने के बाद वहां से पानी पूरी तरह से निकाल लिया गया। इसके बाद वहां पर इलाज शुरू हो गया। अस्पताल में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर नगर पालिका वहां नाली बनाने का प्रस्ताव तैयार करेगी। वहीं अब मानसून सीजन तक वहां पंप और सेक्शन मशीन लगा दिया गया है। इससे बारिश होते ही पानी को खाली करा दिया जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाद सबसे अधिक ओपीडी वाले एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश होने के बाद पूरे अस्पताल परिसर में पानी जमा हो गया। स्थिति यह हो गई कि इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। वहीं ओपीडी का संचालन भी सीएचसी पर किया गया। अस्पताल में बारिश का पानी भरने के बाद जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने भी मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सीएमओ डॉ. एसके चक और ईओ धर्मराज सिंह को मौके पर भेजा। इसके बाद अस्पताल का पानी निकाला गया। नगर पालिका ने पूरे अस्पताल में चूने का छिड़काव कराया। इसके बाद शनिवार से अस्पताल में ओपीडी का संचालन शुरू हो गया। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि पानी को मशीन से निकाल दिया गया है। अब मानसून सीजन तक यहां पर स्थायी रूप से सेक्शन मशीन और पंप लगाया गया है। वहीं भविष्य में यहां पर नाली बनाया जाएगा। जिससे कई मोहल्ले का आना वाला पानी नाली से होकर मुख्य नाले पर चला जाए। जल्द ही आगामी बोर्ड की बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed