फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water coolers will be installed at identified places, Rs 1 crore 31 lakh approved

Bhadohi News: चिह्नित स्थानों पर लगेगा वाटर कूलर, एक करोड़ 31 लाख स्वीकृत

Sun, 17 Sep 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water coolers will be installed at identified places, Rs 1 crore 31 lakh approved
नगर में चल रहे सोलर वाटर कूलर के काम अब जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे। शासन की ओर से वाटर कूलर के लिए नगर पंचायत प्रशासन को एक करोड़ 31 लाख रुपये की दूसरी किस्त भेज दी गई है। नगर में कुल पौने दो करोड़ रुपये की लागत से 21 वाटर कूलर लगाए जाने हैं। इसमें प्रथम चरण में 44 लाख की लागत से छह वाटर कूलर लग चुके हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत में मुख्यालय होने के कारण हर दिन बड़ी संख्या में दूसरी जगहों से लोग आते हैं। नगर में पेजयल की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। इसे देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर में कुल 21 वाटर कूलर लगाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसपर शासन की ओर से पौने दो करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। प्रथम चरण में नगर के मुखर्जी पार्क, कोतवाली परिसर, केएनपीजी समेत कुल छह जगहों पर वाटर कूलर मशीन लगाए जा चुके हैं। दूसरे चरण में अन्य वाटर कूलर लगाए जाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन शासन से धनराशि आवंटित होने का इंतजार कर रहा था। अब दूसरे चरण के लिए भी एक करोड़ 31 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इससे अन्य चिह्नित स्थानों पर वाटर कूलर मशीन लगाए जाएंगे। योजना के तहत जहां वाटर कूलर मशीन लगेगा, वहां एक बोरिंग कराई जाएगी। इसके बाद सबमर्सिबल लगाकार टंकी तक पानी पहुंचाया जाएगा। वाटर कूलर मशीन को जाली से घेरा जाना भी जरूरी है, जिससे कि मशीन को कोई नुकसान न पहुंचा सके। वाटर कूलर मशीन के लिए भीड़भाड़ व आम लोगों की पहुंच की जगह को वरीयता दी जाएगी। एक वाटर कूलर लगाने की लागत करीब 15 लाख 83 हजार रुपये तय है। सभी 21 वार्डों में एक करोड़ 74 लाख 20 हजार 480 रुपये की लागत से वाटर कूलर मशीन लगाए जाने हैं। वाटर कूलर लगने के बाद नगर की लगभग 20 हजार आबादी के अलावा प्रतिदिन बाहर से आने वाले लोग भी लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed