फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Voters transported to booths by private vehicles

निजी वाहनों से बूथों पर पहुंचाए गए वोटर

Thu, 15 Apr 2021 03:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Voters transported to booths by private vehicles
ज्ञानपुर। महीनों से पंचायत चुनाव में अपनी जीत की जुगत में लगे जिला पंचायत, प्रधान और बीडीसी प्रत्याशी बृहस्पतिवार को मतदान के दिन भी सक्रिय रहे। इस दौरान प्रत्याशियों ने बूथों तक मतदाताओं को पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का भी जमकर प्रयोग किया। सुबह नौ बजे से शाम मतदान होने तक वाहन घर से बूथ तक चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले पखवारे में तापमान 40 से अधिक पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तीखी धूप होने के कारण अधिकतर गांव से नई-नवेली बहुरियां बूथों पर जाने से कतराती दिखीं। जैसे ही प्रत्याशियों को खबर लगी वह निजी वाहनों से महिलाओं को बूथों पर पहुंचाना शुरू कर दिए। सुबह नौ बजे के बाद से निजी वाहनों से मतदाताओं को बूथों पर पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थक मतदाताओं को हर हाल में बूथों पर पहुंचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed