{"_id":"57c345144f1c1b1d39d4f0d0","slug":"voices-raised-for-the-construction-of-the-unfinished-road","type":"story","status":"publish","title_hn":" अधूरी सड़क के निर्माण के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी सड़क के निर्माण के लिए उठाई आवाज
bhadohi hindi news
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड नंबर छह में अधूरी सड़क के निर्माण को लेकर नागरिकों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ठेकेदार की मनमानी से उक्त सड़क आधी बनाई गई है। जिससे बारिश में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि अविलंब सड़क नहीं बनाई गई तो वह नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देंगे। नागरिक अनवर कुरैशी के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोगों ने अधूरी सड़क के समीप खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस बावत आरोप लगाया कि सरकार विकास के लिए पैसे भेज रही है लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त लोग निर्माण कराने में गड़बड़ी कर रहे हैं। वार्ड छह में सड़क बनाने का टेंडर छह माह पूर्व हो गया था, उसके बाद सड़क बननी शुरू हो गई लेकिन आधी अधूरी सड़क को बनाकर छोड़ दिया गया। जिससे मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर पंचायत से लेकर ठेकेदार से शिकायत की गई लेकिन सड़क जस की तस है। ें दिनेश पांडेय, हरिश्चंद्र यादव, मिक्की जायसवाल, मिठाईलाल, प्रकाश, छविनाथ, पप्पू गौतम आदि रहे।
विज्ञापन