फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vivek Narayan, Chairman and Secretary General

विवेक अध्यक्ष और शेषनारायण महासचिव बने

Sun, 11 Jun 2017 01:01 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Sun, 11 Jun 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vivek Narayan, Chairman and Secretary General
ब्लाक कमेटी के गठन
सीतामढ़ी। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की शनिवार को सीता समाहित स्थल परिसर में बैठक हुई। इसमें डीघ ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। धनतुलसी के ग्राम प्रधान विवेक सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और शेष नारायण को महासचिव बनाया गया। प्रधान हित में संघर्ष करने और विकास पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा शंकराचारी ने कहा कि गांव के विकास में प्रधानों की भूमिका अहम होती है। संग़ठन की मजबूती एवं ग्राम प्रधानों के हितो की रक्षा के लिए डीघ के बाद शीघ्र ही जनपद के ज्ञानपुर, औराई, भदोही, सुरियावां, अभोली ब्लाकों में पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यही संगठन रजिस्टर्ड है। मार्ग दर्शक रविशंकर पांडेय ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान संग़ठन की मजबूती में जुट जाएं। इस दौरान सर्वसम्मति से धनतुलसी के ग्राम प्रधान विवेक कुमार सिंह उर्फ पंकज को डीघ ब्लॅाक का अध्यक्ष, बहपूरा के प्रधान शिव चंद्र शुक्ला को ब्लॉक संरक्षक, जगापुर के प्रधान शेषनारायण पांडेय को महासचिव, दिनेश कुमार शुक्ल को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष और  देवी शंकर यादव को सचिव मनोनित किया गया। इस मौके पर रविशंकर पांडेय, रूद्रपति दूबे, वकील दूबे, शिव चंद्र शुक्ल, विनय दुबे, राहुल सिंह, रत्नेश मिश्रा, दिनेश शुक्ल, अजीत सिंह, वकील मिश्रा, देवी शंकर, शेषनारायण पण्डेय, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed