{"_id":"6883d32c060e75b9170e457c","slug":"viral-fever-and-skin-patients-increased-by-20-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-129422-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 20 फीसदी तक बढ़े वायरल फीवर व स्कीन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 20 फीसदी तक बढ़े वायरल फीवर व स्कीन के मरीज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव और तेज धूप के साथ उमस के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। अस्पतालों में 20 फीसदी वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इन दिनों बीमार होने पर दो दिनों तक मरीज को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 4475 मरीजों की ओपीडी हुई है। जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा दी। मरीजों और तीमारदारों को सतर्क रहने की नसीहत दी।
मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस, सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल सहित छह सीएचसी और 17 पीएचसी पर मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ी है। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार के रहे। पेट दर्द, कमर दर्द, बीपी, शुगर, डिहाईड्रेशन के भी मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि वायरल बुखार और स्कीन के मरीज इस समय अधिक आ रहे हैं। तेज धूप से आने के बाद तुरंत पानी पीने से लोग सर्दी जुकाम की चपेट में आ जाते हैं।
शुक्रवार को किस अस्पताल में आए कितने मरीज
अस्पताल का नाम मरीजों की संख्या
जिला अस्पताल 750
भदोही एमबीएस 700
सरपतहां सौ शय्या 200
गोपीगंज सीएचसी 300
औराई सीएचसी 270
भानीपुर सीएचसी 180
डीघ सीएचसी 230
भदोही सीएचसी 235
सुरियावां सीएचसी 210
जिले के 17 पीएचसी 1400
बीमारी से बचाव के लिए करें ये उपाए
तेज धूप में बाहर से आने पर तत्काल पानी न पीएं।
जंक फूड के सेवन से बचें।
भींगा हुआ कपड़ा न पहने।
अपना साबून-टॉवेल अलग रखें।
कपड़े की नियमित सफाई करें