फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest for drinking water supply

Bhadohi News: पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest for drinking water supply
गोपीगंज। डीघ ब्लॉक के तिलंगा समूह पेयजल योजना का वाल्ब खराब होने से 15 दिनों से आपूर्ति ठप है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पेयजलापूर्ति ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व से जिले में लगभग चार सौ नई पेयजल परियोजनाओं को विकसित कर हर घरों तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की कवायत तो की जा रही है लेकिन छह दशक से संचालित हो रहीं 17 परियोजनाओं की उपेक्षा हो रही है। जलनिगम ने डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव में लाखों रुपये से स्थापित समूह पेयजल योजना तिलंगा, आनापुर, दल्लूपुर, झम्मनपुर, पूरेभिखारी, रघुनाथपुर, रामपुर घाट समेत 10 गांवों को आच्छादित कर रही है। उपेक्षा के कारण व्यस्था खराब हो रही है। सैकड़ों परिवार 14 दिनों से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाना बनाने से लेकर नहाने आदि कार्यों की जरुरतें पूरा करने में असमर्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण डीएम का घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला देवी, छब्बू देवी, पूनम बिंद, रीता बिंद, सोनू बिंद, मंगरु बिंद, सूरज बिंद, बेचू बिंद, बेचू गौतम, छोटू गौतम आदि रहे। सहायक अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि वाल्व खराब होने का मामला संज्ञान में आया है। स्टोर में वाल्व न होने के कारण दूसरे जिले से मंगवाया गया है। सोमवार तक वाल्व लगवाकर पेयजलापूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed