फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest against police harassment

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against police harassment
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते दल्लूपुर के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। औराई थानाक्षेत्र के दल्लूपुर गांव निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर पुलिस उत्पीड़न रोकने के लिए डीएम और एसपी से गुहार लगाई। आरोप लगाया कि गत दिनों जिला प्रशासन को शपथ पत्र देकर विकास कार्यों के जांच की मांग की गई थी, जिससे नाराज होकर महिला ग्राम प्रधान ने अराजक तत्वों के साथ बिंद बस्ती में पहुंचकर रास्ते के विवाद मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट में दर्जन भर से अधिक लोगों को चोट आईं। उल्टा थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। जबकि पुलिस चोट खाए ग्रामीणों की नहीं सुन रही है। मरहमपट्टी कराकर कई पीड़ितों ने सीओ लेखराज सिंह, थानाध्यक्ष रामजी यादव से दुखड़ा रोया, लेकिन पुलिस मनमानी पर उतारू है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मारापीटा जा रहा है। कहा कि मामले की जांच कराकर पीड़ितों पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में बबिता देवी, आनंद कुमार बिंद, साबूलाल बिंद, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, पूना देवी, सरोजा देवी, कलुआ देवी, हरिश्चंद, चंपा देवी, सविता देवी, हृदय लाल बिंद, प्रभुनारायण बिंद, बलवंता बिंद, सुदामा बिंद, शिवनाथ बिंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed