फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers protest against making the station halt

स्टेशन को हाल्ट बनाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against making the station halt
जंगीगंज स्टेशन पर हाल्ट बनाने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
जंगीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेल खंड स्थित जंगीगंज स्टेशन को हाल्ट बनाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को भड़क उठा। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महाप्रबंधक गोरखपुर, डीआरएम वाराणसी और सांसद के नाम संबोधित मांग पत्र अधीक्षक पीसी राम को सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर की ओर से स्टेशन को बरकरार रखने के लिए उचित निर्णय नहीं ले सका तो रेल रोका चक्काजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दरवांसी योगेंद्र सिंह बाबा, चंदापुर घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में जुटे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो दशक पूर्व वाराणसी रेल मंडल प्रशासन ने पटरी बिछाने के नाम पर दो सौ बीघे से अधिक जमीन अधिग्रहित कर ली, जिसका लोगों ने न विरोध किया न मुआवजा मांगा। तटवर्ती क्षेत्र के छेछुआं, धनतुलसी, सीतामढ़ी, कटरा, इटहरार, कोइरौना, दरवांसी, चंदापुर, गोपालपुर, कलिंजरा, बारीपुर, बसहीं, सुधवैं, गोधना, ऊंज, नवधन, कुरमैचा, सुभाष नगर, राजापुर, मैलौना, गोलखरा, सेमराध के लोग स्टीम इंजन से दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा कर वाराणसी, प्रयागराज, बरौत, हंडिया, सैदाबाद, रामनाथपुर, झूंसी, राजातालाब, अहिमनपुर, ज्ञानपुररोड, कटका, कछवां की यात्रा करते रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ी लाइन के बाद विद्युतीकरण, दोहरीकरण का भी लेते आ रहे हैं लेकिन जब कुछ और सुविधाएं मिलने की बारी आई तो स्टेशन का अस्तित्व ही मिटाने का निर्णय लिया जा रहा। जिसे क्षेत्रवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्टेशन को बचाने के लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़नी पड़ी तो भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर रुद्रेश सिंह, शि वराज सिंह, पमि त सिंह, आशु सिंह, राजेंद्र पटेल, राजेश सिंह, पटेल, राजू बिंद, चंद्रशेखर सिंह, राधेश्याम यादव, अनिल कुमार सिंह, झम्मन यादव, सत्यनारायण सरोज, रामराज, भगई सिंह, अमृतलाल, गजराज बिंद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। डीआरएम वाराणसी वीके पंजियार ने कहा कि उक्त कदम परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए हो रहा है। पूर्व में जो सुविधाएं यात्रियों को मिल रही थी वह मिलती रहेंगी। शीघ्र ही रेल खंड का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों को आश्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed