फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstrating against encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 05 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
थाने के  सामने योगीबीर मंदिर परिसर में अवैध अतिक्रमण से नाराज नगर के  नागरिकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अतिक्रमण की गई जमीन खाली कराकर अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शनकर्ताओं ने बताया कि योगीबीर मंदिर अतिप्राचीन है। पास में तालाब भी है।
विज्ञापन


यहां पर नगर क्षेत्र के लोग श्राद्ध कर्म करने आते हैं। लेकिन, कीमती जमीन पर कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों की नजर है। जो इस पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे हैं। मंदिर से सटकर मकान भी बनाया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन की ओर से मामले को संज्ञान में लेकर पैमाइश और अतिक्रम ण से मुक्त कराना जरूरी है, जिससे मंदिर और ऐतिहासिक  तालाब की सुरक्षा की जा सके।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही उपजिलाधि कारी के निर्देश पर एसओ अरुण दुबे ने निर्माण रोकवा दिया। कहा कि राजस्व विभाग से पैमाइश कराकर निर्माण कराएं। इस मौके पर चंपा देवी, भरतलाल, कृष्ण चंद्र,धर्मेंद्र द्विवेदी, गोपाल यादव, अनूप जायसवाल, मिथिलेश सिंह, राजीव दुबे, विनोद चौरसिया, राजू सिंह, बबलू, धनीराम, प्रभात यादव  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed