{"_id":"6772e9abff0bd20f830eb394","slug":"villagers-angry-over-hospital-transfer-protest-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120700-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अस्पताल स्थानांतरण पर बिफरे ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अस्पताल स्थानांतरण पर बिफरे ग्रामीण, प्रदर्शन
विज्ञापन
चौरी। बाजार में संचालित होमियोपैथिक अस्पताल को अन्यत्र ले जाने का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बाजार में ही अस्पताल संचालित करने की मांग की। कहा कि इससे लोगों को नुकसान होगा।
ग्रामीणों ने कहा कि स्टेशन रोड के परसीपुर रेलवे फाटक के पास किराये के भवन में होमियोपैथिक अस्पताल लंबे समय से संचालित हो रहा है। जहां पर लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ममहर, गोहिलाव, दलापुर, सवरपुर, दरूनहा, लठियां, सर्बतखानी, रमईपुर, जमुआं, माधोरामपुर, वेदमनपुर, भकोड़ा, मानिकपुर, बरदहां, लक्षापुर, चकभुईधर, अमवां, कंधिया समेत 20 से अधिक गांव के लोग उपचार कराने आते हैं।
डीएम को दिए पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि बाज़ार में ही अस्पताल के नाम भूमि आवंटन किया गया है, फिर भी अस्पताल को बाजार से दूर संचालित करने की तैयारी चल रही है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कहा कि जब बाजार में भूमि आवंटित है तो अन्यत्र ले जाने का मतलब नहीं है। कहा कि अस्पताल अन्यत्र ले जाने का विरोध किया जाएगा। विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान साधना दुबे, पूर्व प्रधान राजबली दुबे, विनायक दत्त दुबे, आकाश पटेल, गिरजा शंकर, चंदा देवी, सीता देवी आदि रहे।