{"_id":"5f9aa4e48ebc3ea3607582de","slug":"vigilance-team-raid-17-connections-disconnected-bhadohi-news-vns5553596170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम का छापा, 17 का काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम का छापा, 17 का काटा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज। बिजली विभाग ने बकाये बिल की वसूली तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इस दौरान बकाये की वसूली के साथ ही कई बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। छापे की कार्रवाई से कंटिया कनेक्शन करने वालों में खलबली मच गई। कई लोगों ने अपने कनेक्शन उतार लिए। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग का अभियान जारी है।
बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम सुबह छह बजे दुर्गागंज बाजार में पहुंची। टीम के आने की खबर मिलते ही कोई खंभे पर चढ़कर स्वयं बिजली का तार हटा रहा था तो कोई कनेक्शन काटकर हट गया। विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान 17 का कनेक्शन काटा, जबकि 92 हजार बकाये की वसूली की गई। बिजली चोरी में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अभियंता रामकुमार ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे समय से बकाया बिल जमा कर दें अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस मौके पर विजिलेंस प्रभारी मनोज राय, एसडीओ सुनील कुमार यादव, जेई अमित वैश्य, सनी सिंह,जेपी सिंह, अजीत कुमार, रामदुलार, पवन कुमार, आलम, दिलीप पांडे, प्रदीप कुमार ,धीरेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह आदि रहे।