फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vigilance raid

विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़े 14 अवैध कनेक्शन धारक

Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vigilance raid
लालानगर। चकनिरंजन गांव में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही बिना कनेक्शन के बिजली जला रहे लोगों को चेतावनी दी गई। टीम के अधिकारियों ने कहा कि लोग कम क्षमता का कनेक्शन लेकर ज्यादा क्षमता के उपकरण चला रहे हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने औचक कार्रवाई करते हुए 14 अवैध कनेक्शनधारकों को पकड़ा। इनमें से 13 लोगों के खिलाफ धारा 138-बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं दो मशीन संचालकों को अविलंब कनेक्शन लेने की हिदायत दी। उक्त कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति रही। बताते हैं कि विभाग की ओर से बकाएदारों से वसूली करने के लिए 31 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना चलाकर पंजीकरण कराया जा रहा है, लेकिन बकाएदार पंपिंग सेट, आटा-तेल चक्की, समरसेबुल पंप आदि संयत्र चला रहे हैं। इन पर कार्रवाई के लिए विजिलेंस टीम प्रतिदिन संबंधित उपकेंद्रों से जुड़े एक-एक गांवों को निशाने पर ले रही है। जेई लालानगर अभिषेक प्रजापति के नेतृत्व में चकनिरंजन पहुंची टीम में शामिल इंस्पेक्टर बृजेश राय ने उक्त कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेकर किस्तवार बकाए का भुगतान करने और नजदीकी उपकेंद्रों पर आवेदन कर कनेक्शन लेने की बात भी समझाई। जांच टीम में इंदल मौर्या, अजय, चंदन, सनी पाठक सहित
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन को बढ़ावा देने वालों पर नहीं है नजर
लालानगर। विद्युत विभाग के अधीन अधिसंख्य उपकेंद्रों के निजी हाथों में जाते ही अवैध कनेक्शन धारकों से प्रतिमाह मनमाफिक वसूली करने और कनेक्शन दिलाने के प्रति जिम्मेदारी न निभाने वाले निजी लाइनमैनों पर न तो विजिलेंस टीम की ही नजर पड़ पा रही है और न विभाग की। औराई, भदोही और ज्ञानपुर सर्किल में विभक्त ढाई दर्जन से अधिक उपकेंद्रों पर तैनात निजी लाइनमैनों की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लिया जाए तो वसूली में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed