फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vigilance for the protest against Agneepath scheme, round-the-clock monitoring

अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को लेकर रही सतर्कता, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vigilance for the protest against Agneepath scheme, round-the-clock monitoring
सेना भर्ती में हुए बदलाव और अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए संविदा पर करने का विरोध तेज हो गया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आक्रोशित युवा तोड़-फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं केे अंजाम दिए। वहीं भदोही जिले में विरोध को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। पूरे दिन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार जिले में भ्रमण करते रहे। रेलवे स्टेशनों का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए बृहस्पतिवार को ही दो ट्रेनों पर जिले के माधोसिंह और ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया था। अन्य जनपदों में हुए भारी विरोध प्रदर्शन को लेकर जिले में भी विरोध की आशंका थी। ऐसे में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों से वार्ता कर हर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा। पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से कन्ट्रोल रूम से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देश दिया गया कि किसी भी शरारती/अराजकतत्वों के साथ कठोरता से निपटा जाए तथा शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात/समस्या/शिकायत रखने वाले को सुना जाए और उसकी बात को उचित माध्यम से संबंधित तक पहुंचाया जाए। यदि कोई छात्र या उनका कोई समूह हमसे अथवा किसी अन्य अधिकारी से मिलकर अपनी बात कहना चाहता है तो उससे अधिकारी अवश्य बात कर उसकी समस्या/शिकायत को सुनें और हर संभव सहायता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed