भदोही: विधायक को जान से मारने की साजिश का वीडियो वायरल, एसपी बोले- जांच कराकर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब ढाई मिनट के वीडियो में तीन-चार लोग आपस में बात कर रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से विधायक को रास्ते से हटाने की बात कह रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से विधायक विपुल दूबे को जान से मारने की साजिश रचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनके करीबियों ने इस मामले को पुलिस तक भी पहुंचा दिया है। हालांकि विधायक ने इस मामले को लेकर अभी तक किसी से शिकायत नहीं की है। वह अपनी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हैं।
वहीं एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर वीडियो की जांच कराने और इस तरह की चर्चा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। एसपी ने विधायक से भी इस मामले में बात की।सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब ढाई मिनट के वीडियो में तीन-चार लोग आपस में बात कर रहे हैं।
वीडियो में कह गई ये बातें
वीडियो में एक व्यक्ति जिसका चेहरा वीडियो की तरफ ही है वह ठेकेदारी और पैसे की कुछ बात करते हुए अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से विधायक को रास्ते से हटाने की बात कह रहा है। वीडियो में यह भी बात कही जा रही है कि यहीं से विधायक बने हैं, रास्ते से हटाने के बाद चुनाव होने में कुछ ही दिन का समय लगेगा। दो से तीन दिन में मैटर क्लोज होने की बात कही जा रही है। वह व्यक्ति सामने खड़े लोगों से पूछ भी रहा है कि आगे क्या करना है।
इस संबंध में जब विधायक विपुल दूबे से बात की गई तो उन्होने कहा कि कोई गंभीर मामला नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो तीन दिन पुराना है। इस मामले में एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। सीओ ज्ञानपुर को इस मामले में कहा गया है। विधायक से भी इस मामले में बात की गई। वह सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हैं फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।