फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Video of charging facility fee in tehsil goes viral in bhadohi

भदोहीः तहसील में सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल, एसडीएम ने गठित की जांच टीम

Thu, 01 Apr 2021 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Apr 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Video of charging facility fee in tehsil goes viral in bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भदोही के ज्ञानपुर सदर तहसील में तैनात एक कानूनगो और एक अमीन को अदेय, अतिक्रमणमुक्त प्रमाणपत्र के नाम पर अवैध वसूली करना महंगा पड़ गया। बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होते ही एसडीएम ने जांच टीम गठित कर दी। पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले एक सप्ताह से अदेय और अतिक्रमणमुक्त प्रमाणपत्र लेने के लिए तहसील परिसर के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


वहां प्रमाणपत्र जारी करने के लिए वसूली हो रही है। डीघ ब्लॉक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्रमाणपत्र के नाम पर ली गई धनराशि समेत लेने वाले राजस्व कर्मियों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सुर्खियों में आने पर काफी समय तक सुलह-समझौता का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


एसडीएम चंद्रशेखर राम ने बताया कि प्रमाणपत्र लेने पर कोई शुल्क नहीं है। कर्मचारी अपनी जरूरत पूरी करने के लिए सुविधा शुल्क ले रहे हैं। तीन सदस्यीय टीम गठित कर कानूनगो और अमीन पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed