फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Victim of gang rape recorded statement

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने दर्ज कराया बयान

Wed, 28 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Victim of gang rape recorded statement
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित गायिका का मेडिकल भी कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली बनारस की गायिका का बुधवार को 164 का बयान दर्ज किया गया। इससे पूर्व उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए उसे हफ्तेभर पहले ही बुलाया था, लेकिन वह नहीं आ सकीं थी। बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस उसे लेकर कोर्ट गई। जहां उसका कलमबंद बयान दर्ज हुआ।
करीब 10 दिन पूर्व वाराणसी की एक गायिका ने ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्रा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर दुष्कर्म पीड़िता का 164 का बयान कराने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी गोपीगंज में मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के कोर्ट में कलमबंद कराया गया। इसको लेकर कोर्ट में गहमागहमी का माहौल रहा। बताते चलें कि दो माह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें तब बढ़ी जब उनके ही रिश्तेदार ने धमकी समेत कई प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद एक-एक कर मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
कोर्ट में एकजुट दिखे विपक्षी
ज्ञानपुर। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के बयान को लेकर पुलिस से अधिक विपक्ष एकजुट दिखा। बुधवार को कोर्ट परिसर के आसपास विधायक के विरोधी चक्रमण करते रहे। इसमें भाजपा, बसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के लोग शामिल रहे। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed